Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CBSE टर्म 1 कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्‍ट आज हो सकता जारी, यहां करें चेक

CBSE टर्म 1 कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्‍ट आज हो सकता जारी, यहां करें चेक

CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म- 1 रिजल्ट जारी होने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>CBSE Term 1 Result 2022</p></div>
i

CBSE Term 1 Result 2022

(फोटो- i stock)

advertisement

CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास टर्म 1, के नतीजे आज 9 मार्च 2022 या इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है. सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर चेक कर पाएंगे.

सीबीएसई टर्म- 1 रिजल्ट जारी होने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है, हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसलिए छात्रों को सलाह कि वें किसी भी नए अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

CBSE Term-1 Result: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.

  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CBSE 10th Term 1 Result 2022 या CBSE 12th Term 1 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे.

  • यहां मांगी गई जानकारी रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.

  • इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट लेकर रख लें.

सीबीएसई 12वीं टर्म-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर व उमंग एप पर भी जारी किए जाएंगे. इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर पाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब, 32 लाख से अधिक छात्र अपने सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 09 Mar 2022,10:21 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT