Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CUET Admit Card 2022: सीयूईटी एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, चेक करें ताजा डिटेल

CUET Admit Card 2022: सीयूईटी एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, चेक करें ताजा डिटेल

CUET Admit Card: इसके लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>CUET Admit Card 2022</p></div>
i

CUET Admit Card 2022

(फोटो: iStock)

advertisement

CUET Admit Card 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट, CUET एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, CUET UG एडमिट कार्ड व परीक्षा शेड्यूल आने वाले दो दिनों में जारी हो सकते है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउलोड कर पाएंगे. इसके लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.

बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, UGC अध्यक्ष ने पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि CUET UG का आयोजन 15 जुलाई, 16, 19, 20 जुलाई और 4 अगस्त, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2022 को होगा.

ऐसे में जब परीक्षा के लिए4 दिन बचे है तो उम्मीद की जा रही कि एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिये जाऐंगे. इसके साथ ही एनटीए द्वारा किस तारीख को कौन से सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसका डिटेल शेड्यूल जारी किया जाएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

CUET Admit Card 2022: तारीख व समय

  • CUET UG एडमिट कार्ड 13 जुलाई को जारी कियें जा सकते.

  • CUET 2022 परीक्षा सिटी स्लिप आज 11 जुलाई, 2022 को जारी की जा सकती.

  • एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी कियें जाएंगे.

CUET Admit Card 2022: यहां मिलेगा एडमिशन

सीयूईटी यूजी 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने 86 विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें से 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं. इसके अलावा इसमें 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और 18 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं. सीयूईटी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Jul 2022,09:30 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT