Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IIT GATE 2023 Date Sheet: गेट एग्जाम शेड्यूल व एडमिट कार्ड डिटेल चेक करें

IIT GATE 2023 Date Sheet: गेट एग्जाम शेड्यूल व एडमिट कार्ड डिटेल चेक करें

IIT GATE 2023: IIT कानपुर 03 जनवरी, 2023 से GATE एडमिट कार्ड जारी करेगा.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>GATE 2022&nbsp;</p></div>
i

GATE 2022 

(Photo: The Quint)

advertisement

IIT GATE 2023 Exam Schedule: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT कानपुर) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) एग्‍जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर ब्रांच वाइस एग्‍जाम शेड्यूल चेक कर सकते है. वहीं IIT कानपुर 03 जनवरी, 2023 से GATE एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर उनके एग्‍जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य GATE परीक्षा डिटेल्‍स की जानकारी मिलेगी.

IIT कानपुर द्वारा जारी एग्‍जाम शेड्यूल के अनुसार, GATE 2023 एग्‍जाम 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा. GATE परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

GATE 2023 Schedule: गेट परीक्षा शेड्यूल

  • 4 फरवरी- सुबह 9:30 से 12:30 तक CS की परीक्षा होगी, दोपहर 2:30 से 5:30 तक AR, ME की परीक्षा होगी.

  • 5 फरवरी- EE, ES, XH का पेपर सुबह 9:30 से 12:30 तक होगा, दोपहर 2:30 से 5:30 तक BM, CY, EC का पेपर शेड्यूल है.

  • 11 फरवरी- सुबह 9:30 से 12:30 तक GG, IN, MA, PE, XE, XL परीक्षा निर्धारित है, दोपहर 2:30 से 5:30 तक AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI, TF की परीक्षा होगी.

  • 12 फरवरी- सुबह 9:30 से 12:30 तक CE1, ST का पेपर होगा, दोपहर 2:30 से 5:30 तक CE2, MN का पेपर निर्धारित है.

गेट परीक्षा क्या है

GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स विषयों में विभिन्न ग्रेजुएट उम्मीदवारों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है.

GATE परीक्षा के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास, IIT रुड़की और IISc बैंगलोर में पोस्‍ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए और PSU के तहत भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. किसी भी अन्‍य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT