Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019GATE 2023 result: आईआईटी कानपुर गेट रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी करेगा, ऐसे करें चेक

GATE 2023 result: आईआईटी कानपुर गेट रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी करेगा, ऐसे करें चेक

GATE 2023 result: माना जा रहा है कि फाइनल आंसर-की के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>GATE 2023</p></div>
i

GATE 2023

(Photo: The Quint)

advertisement

GATE 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर आज शाम 4 बजे के बाद किसी भी समय ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) रिजल्ट जारी करेगा. जो छात्र गेट परीक्षा (GATE 2023 Result) में शामिल हुए थें वें अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर चेक कर पाएंगे. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी.

GATE परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी को किया गया था और प्रोविजनल आंसर की (provisional answer key) 21 फरवरी को जारी की गई थी, इन आंसर की के खिलाफ आपत्ती दर्ज कराने के लिए 25 फरवरी तक का समय दिया गया था. GATE 2023 की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई हैं, माना जा रहा है कि फाइनल आंसर-की के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी. छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

GATE 2023 Result: ऐसे करें चेक

  • गेट रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.

  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.

  • पर्सनल डिटेल्स इंटर सब्मिट करना होगा.

  • गेट 2023 रिजल्ट आपके सामने होगा.

  • गेट 2023 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

GATE Exam एक नेशनल-लेवल टेस्ट है, जिसका आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, जो मास्टर प्रोग्राम या पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. कई सारे पीएसयू में नौकरी के लिए अप्लाई करने पर गेट स्कोर मांगा जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT