Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019GATE 2024 Exam Dates: गेट परीक्षा शेड्यूल जारी हुआ, चेक करें किस दिन कौन सा पेपर

GATE 2024 Exam Dates: गेट परीक्षा शेड्यूल जारी हुआ, चेक करें किस दिन कौन सा पेपर

GATE 2024 Exam Schedule: शेड्यूल के मुताबिक गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया जाएगा.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>GATE 2024</p></div>
i

GATE 2024

(Photo: The Quint)

advertisement

IISc Bangalore Releases GATE 2024 Exam Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंग्लोर (IISc Bangalore) ने गेट परीक्षा यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (GATE 2024) एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की गेट परीक्षा दे रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in. पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

शेड्यूल के मुताबिक गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया जाएगा. परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 और 11 फरवरी 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी. पहले शिफ्ट के परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी.

गेट एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

गेट 2024 एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार वैरीफिकेशन के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं वरना आपको हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

सीई और सीएस पेपर

आईआईएससी बेंग्लोर ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग (CE) और कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS) के पेपर मल्टी सेशन पेपर होंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

गेट परीक्षा का शेड्यूल| GATE 2024 Exam Schedule

3 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, CY-केमिस्ट्री, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी.

3 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स की परीक्षा होगी.

4 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, इकोलॉजी एंड इवलूशन, जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स, ह्यमैनिटिज एंड सोशल साइंस परीक्षा होगी.

4 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग परीक्षा होगी.

10 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक एरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस परीक्षा होगी.

10 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, इंजीनियरिंग साइंस, लाइफ साइंस परीक्षा होगी.

11 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग परीक्षा होगी.

11 फरवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग परीक्षा होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT