Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019GATE Admit Card 2023: 9 जनवरी को जारी होंगे गेट एडमिट कार्ड, फरवरी में परीक्षा

GATE Admit Card 2023: 9 जनवरी को जारी होंगे गेट एडमिट कार्ड, फरवरी में परीक्षा

GATE Admit Card: उम्मीदवार 21 मार्च को अपने गेट स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>GATE 2023</p></div>
i

GATE 2023

(Photo: The Quint)

advertisement

GATE Admit Card 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख को आज आगे बढ़ा दिया गया हैं. जारी सूचना के अनुसार एडमिट कार्ड अब 9 जनवरी को जारी किए जाएंगे. बता दें इससे पहले GATE 2023 के एडमिट कार्ड जारी होने के लिए आज 3 जनवरी की तारीख तय की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

GATE Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.

  • अब "गेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड" के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें.

  • आपका गेट 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बता दें गेट 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होना हैं. वहीं कैंडिडेट्स रिस्पांस एप्लीकेशन पोर्टल पर 15 फरवरी 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा. गेट 2023 आंसर-की 21 फरवरी को और गेट रिजल्ट 16 मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा. उम्मीदवार 21 मार्च को अपने गेट स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वहीं दूसरे पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित होगी. 4 फरवरी को परीक्षा कंप्यूटर साइंस पेपर के साथ शुरू होगी और CE2, MN पेपर के साथ समाप्त होगी. बता दें कि GATE 2023 का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा. इस परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT