Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019GSEB Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल और 10वीं का 6 जून को जारी होगा

GSEB Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल और 10वीं का 6 जून को जारी होगा

GSEB Result 2022: GSEB 12वीं का रिजल्ट 4 जून को सुबह 8 बजे और 10वीं का रिजल्ट 6 जून, 2022 को सुबह 8 बजे जारी करेगा.

अंशुल जैन
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>GSEB Result 2022</p></div>
i

GSEB Result 2022

(फोटो- i stock)

advertisement

GSEB Result 2022 Date and Time: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSEB) ने गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों (Gujarat Board 10th, 12th Result) की तारीख का ऐलान हो गया है. राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने आज, 3 जून, 2022 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से तारीखों का ऐलान किया, GSEB HSC कक्षा 12वीं सामान्य स्ट्रीम का रिजल्ट कल 4 जून 2022 को सुबह 8 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि GSEB SSC कक्षा 10वीं का रिजल्ट 6 जून, 2022 को सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा.

जो उम्मीदवार इस साल गुजरात बोर्ड एसएससी और एचएससी की परीक्षा में शामिल हुए थें वें अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जारी होने के बाद चेक कर पाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

GSEB SSC And HSC Result 2022: परीक्षा कब आयोजित हुई

गुजरात बोर्ड ने एसएससी (SSC) यानी 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी, वहीं जीएसईबी एचएससी (HSC) यानी 12वीं जनरल स्ट्रीम की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी.

गुजरात बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट रहले ही जारी कर चुका है जिसका पास प्रतिशत इस साल 72.02 रहा. इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 5 लाख छात्रों ने भाग लिया था.

GSEB SSC And HSC Result 2022: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org 2022 पर जाएं.

  • वेबसाइट पर 'जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2022 या जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें.

  • मांगी गई डिटेल दर्ज करें, और सब्मिट पर क्लिक करें.

  • जीएसईबी रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिख जाएगा.

  • रिजल्ट को डाउनलोड़ कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Jun 2022,05:58 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT