Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IGNOU TEE December 2021: असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ी, देखें डिटेल

IGNOU TEE December 2021: असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ी, देखें डिटेल

IGNOU TEE December 2021: परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>IGNOU&nbsp;&nbsp;</p></div>
i

IGNOU  

(Photo: The Quint)

advertisement

IGNOU TEE December 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, निबंध, इंटर्नशिप, फील्ड वर्क जर्नल (प्रैक्टिकल) जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है.

छात्र असाइनमेंट ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं. इस बीच, इग्नू ने टीईई दिसंबर 2021 के लिए अस्थायी डेटशीट जारी कर दी है. अस्थायी तिथि के अनुसार, दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 20 जनवरी, 2022 से शुरू होगी और 22 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक. दिसंबर 2021 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए विश्वविद्यालय पोर्टल खोलेगा.

बता दें इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में जुलाई 2021 सत्र में प्रवेश के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर, 2021 कर दिया था, जो अब समाप्त हो गई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT