Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IGNOU TEE December 2022 Result: इग्नू ने दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी किया

IGNOU TEE December 2022 Result: इग्नू ने दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी किया

IGNOU TEE December Result: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया गया था.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>IGNOU&nbsp;&nbsp;</p></div>
i

IGNOU  

(फोटो: istock)

advertisement

IGNOU TEE December 2022 Result: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू टीईई दिसंबर 2022 (IGNOU TEE December 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इग्नू टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2022 परीक्षा में शामिल हुए थें, वे अपना रिजल्ट इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया गया था.

टीईई परीक्षा 2 दिसंबर 2022 को शुरू हुई थी, जो 9 जनवरी 2023 तक चली थी. इग्नू टीईई परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

IGNOU TEE December 2022 Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं.

  • होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.

  • इसके बाद टर्म एंड पर क्लिक करें और फिर “दिसंबर 2022 एग्जाम रिजल्ट (न्यू) ” पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.

  • ऐसा करने पर आपका टीईई दिसंबर 2022 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • अब रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT