Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019JEE Main Admit Card: 15 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

JEE Main Admit Card: 15 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेंस परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

अंशुल जैन
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>JEE Main</p></div>
i

JEE Main

(फोटो- i stock)

advertisement

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं. जो उम्मीदवार 15 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे जेईई मेन्स की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

JEE Main Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 15 अप्रैल, 2023 को उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को जेईई (मुख्य) - 2023 सत्र 2 (अप्रैल 2023) के अपने एडमिट कार्ड (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) वेबसाइट https से डाउनलोड करने होंगे.

जेईई मेंस परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Apr 2023,12:04 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT