Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jharkhand Class 12 Board Results 2024: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट एक क्लिक में यहां चेक कर सकेंगे, जानें अपडेट

Jharkhand Class 12 Board Results 2024: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट एक क्लिक में यहां चेक कर सकेंगे, जानें अपडेट

Jharkhand Class 12 Board Results 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>Jharkhand Board Result 2024</p></div>
i

Jharkhand Board Result 2024

(फोटो: iStock)

advertisement

JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही झारखंड बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला हैं. जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थें वें अपना रिजल्ट जारी होने के बाद जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे. 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.

  • अब होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.

  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

  • आगे के लिए ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

कब हुए थे बोर्ड एग्जाम?

झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी, इस बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. ये परीक्षाएं दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई. इससे पहले झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं. इसके बाद से 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए लगभग चार लाख छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT