Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019JIPMAT 2022: प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

JIPMAT 2022: प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

JIPMAT 2022: IPMAT 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2022 शाम 5.00 बजे तक हैं.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>JIPMAT 2022</p></div>
i

JIPMAT 2022

(फोटो: istock)

advertisement

JIPMAT 2022 registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे jipmat.nta.ac.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. IPMAT 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2022 शाम 5.00 बजे तक हैं. वहीं परीक्षा शुल्क के भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 जून है.

जिपमैट 2022 का आयोजन 3 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जानी है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

JIPMAT 2022: आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं.

  • होमपेज पर “JIPMAT 2022 न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें.

  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें.

  • मांग गई डिटेल व जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.

JIPMAT क्या है

जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) शैक्षणिक वर्ष 2022 - 2023 के लिए IIM बोधगया और IIM जम्मू में प्रबंधन में 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. पात्रता और प्रवेश परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिपमैट 2022 आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT