Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Maharashtra HSC 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी होगा, जानें मूल्यांकन प्रक्रिया

Maharashtra HSC 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी होगा, जानें मूल्यांकन प्रक्रिया

Maharashtra HSC Class 12 Result 2021: बोर्ड ने आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया है.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Maharashtra HSC Class 12 Result 2021</p></div>
i

Maharashtra HSC Class 12 Result 2021

(फोटो- i stock)

advertisement

Maharashtra Board HSC Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज शाम 4 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. जिन छात्रों ने इस परीक्षा के अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. वे अपना MSBSHSE की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं.

Maharashtra HSC Class 12 Result 2021: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

  • mahresult.nic.in

  • hscresult.mkcl.org

  • maharashtraeducation.com

Maharashtra HSC Class 12 Result 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Msbshse.co.in पर जाएं.

  • अब "Maharashtra HSC Class 12 Result 2021" लिंक पर क्लिक करें.

  • अब मांगी गई जानकारी भरें.

  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी का प्रिंटआउट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र बोर्ड इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल माह में आयोजित करने वाला था, जिसे देश भर में COVID-19 के मामलों में वृद्धि के बाद राज्य सरकार ने रद्द कर दी थी. बाद में बोर्ड ने आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार करने का निर्णय किया.

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 2 जुलाई, 2021 को मूल्यांकन मानदंड की घोषणा की. उन्होंने बताया रिजल्ट का मूल्यांकन बोर्ड ने 30:30:40 फॉर्मूले के तहत किया है, जिसमें प्रत्येक कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों का 60% वेटेज और कक्षा 12 के आंतरिक अंकों और वर्ष में छात्रों के प्रदर्शन का 40% वेटेज लिया जाएगा.

इस साल राज्य में लगभग 14 लाख छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली विशेष परीक्षाओं में बैठने का विकल्प होगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 03 Aug 2021,10:02 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT