Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NEET 2022: नीट आंसर-की को चैलेंज करने की अंतिम तिथि, ऐसे उठाएं आपत्ति

NEET 2022: नीट आंसर-की को चैलेंज करने की अंतिम तिथि, ऐसे उठाएं आपत्ति

NEET 2022: नीट आंसर-की और क्यूश्चन पेपर को 2 सितंबर 2022 तक चुनौती दे सकते हैं.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>NEET Exam 2022</p></div>
i

NEET Exam 2022

(फोटो- i stock)

advertisement

NEET UG answer key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET 2022) आंसर-की जारी कर दी है. नीट यूजी आंसर-की (NEET UG answer key) नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक की जा सकती है. जो उम्मीदवार नीट आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वें अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज कर NEET UG आंसर-की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.

नीट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार नीट आंसर-की और क्यूश्चन पेपर को 2 सितंबर 2022 तक चुनौती दे सकते हैं. NEET 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था. यह परीक्षा देश के भीतर 497 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नीट आंसर-की पर प्राप्त सभी आपत्ति के निपटारे के बाद नीट फाइनल आंसर-की (NEET final answer key) जारी की जाएगी. फाइनल आंसर-की के बाद ही नीट रिजल्ट (NEET result) का ऐलान किया जाएगा.

NEET UG answer key 2022: आंसर-की को ऐसे दें चुनौती

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं.

  • होमपेज पर 'NEET UG answer key challenge' लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद टेस्ट बुकलेट कोड का चयन करें.

  • फिर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.

  • अब फॉर्म भरकर आपत्तियां दर्ज कराएं

  • आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.

  • भविष्य के लिए NEET आंसर-की फॉर्म को डाउनलोड कर रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT