Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NEET PG admit card: NBEMS ने नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी किये, 21 मई को परीक्षा

NEET PG admit card: NBEMS ने नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी किये, 21 मई को परीक्षा

NEET PG 2022 exam: NEET PG 2022 परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p> NEET PG 2022 admit cards</p></div>
i

NEET PG 2022 admit cards

(फोटो: iStock)

advertisement

NEET PG Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, NEET PG 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये है. जिन उम्‍मीदवारों को NEET PG 2022 परीक्षा में शामिल होना है, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान जनरेट की अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना होगा. इस साल, NEET PG 2022 परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी.

NEET PG Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.

  • होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना एप्लिकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.

  • एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

  • अपने एडमिट कार्ड एक प्रिंट आउट जरूर लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा और इसे वैध आईडी प्रूफ के साथ NEET PG परीक्षा हॉल में ले जाना होगा. पिछले साल, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले NEET PG एडमिट कार्ड पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीर भी लगाने के लिए कहा गया गया था.

इससे पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को NEET PG 2022 परीक्षा स्थगित करने की डॉक्टरों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि एडमिशन में देरी से डॉक्टरों की उपलब्धता प्रभावित होगी और पेशेंट केयर को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा.

कोर्ट ने यह भी कहा कि परीक्षा स्थगित करने से 'अराजकता और अनिश्चितता' पैदा होगी और इससे परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले छात्रों का बड़ा वर्ग प्रभावित होगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT