Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NEET PG 2022: नीट पीजी एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे, nbe.edu.in पर करें चेक

NEET PG 2022: नीट पीजी एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे, nbe.edu.in पर करें चेक

NEET PG 2022: स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p> NEET PG 2022 admit cards</p></div>
i

NEET PG 2022 admit cards

(फोटो: iStock)

advertisement

NEET PG 2022 admit cards: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते है हालांकि NBEMS ने अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं बताई है. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना हैं वें आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड़ कर पाएंगे.

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एमडी, एमएस या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा.

NEET PG admit card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • नीट की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं.

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.

  • अब आवश्यक डिटेल दर्ज कर लॉगिन करें.

  • एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा और इसे वैध आईडी प्रूफ के साथ NEET PG परीक्षा हॉल में ले जाना होगा. पिछले साल, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले NEET PG एडमिट कार्ड पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीर भी लगाने के लिए कहा गया गया था.

NEET PG 2022: आवश्यक जानकारी

केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने पिछले दिनों उम्मीदवारों को एक फर्जी अधिसूचना के बारे में जानकारी दी थी. वायरल हो रही इस पोस्ट में कहा गया था कि NEET PG 2022 को 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. लेकिन यह परीक्षा पूर्व निर्धारित डेट 21 मई 2022 को ही आयोजित की जाएगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT