Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NEET PG 2022: नीट पीजी के लिए काउंसलिंग आज से शुरू, क्या डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

NEET PG 2022: नीट पीजी के लिए काउंसलिंग आज से शुरू, क्या डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

अभी के लिए NEET PG 2022 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>NEET UPG 2022 Counselling</p></div>
i

NEET UPG 2022 Counselling

(फोटो: Altered by Quint)

advertisement

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, NEET PG काउंसलिंग 2022 आज 15 सितंबर से शुरू हो रही है. NEET PG परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्टर कर सकते हैं.

NEET PG काउंसलिंग 2022 चार राउंड में आयोजित किया जाएगा- राउंड 1, राउंड 2, मॉप अप राउंड और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड. अभी के लिए राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं.

NEET PG काउंसलिंग 2022 के राउंड 1 के लिए रजिस्टर करने के लिए स्टूडेंट्स को ये अहम डॉक्यूमेंट्स देने होंगे-

  1. NEET PG 2022 एडमिट कार्ड/हॉल टिकट

  2. NEET PG परीक्षा 2022 का रिजल्ट नोटिस

  3. आधार या वोटर कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र

  4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर जरूरी है तो)

  5. नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट (अगर जरूरी है तो)

  6. 10वीं की मार्कशीट

  7. 12वीं की मार्कशीट

  8. इंटर्नशिप पूरी होने का सर्टिफिकेट

  9. MBBS का मार्क्स सर्टिफिकेट

  10. MBBS का डिग्री सर्टिफिकेट

  11. जन्मतिथि सर्टिफिकेट

  12. MCI/SMC रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

  13. दिव्यांग सर्टिफिकेट (अगर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है NEET PG राउंड 1 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल?

रजिस्ट्रेशन शुरू: 15 सितंबर 2022

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 23 सितंबर, दोपहर 12 बजे

च्वाइस फाइल और लॉक करने की पहली तारीख: 20 सितंबर 2022

च्वाइस फाइल और लॉक करने की आखिरी तारीख: 25 सितंबर 2022, रात 11:50 बजे

वेरिफिकेशन की शुरुआत: 23 सितंबर 2022

वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख: 24 सितंबर 2022

सीट अलॉटमेंट की शुरुआत: 26 सितंबर 2022

सीट अलॉटमेंट की आखिरी तारीख: 27 सितंबर 2022

राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट: 28 सितंबर 2022

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की तारीख: 29 सितंबर 2022

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख: 4 अक्टूबर 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT