Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NTA कभी भी जारी कर सकता NEET 2021 आंसर की; फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द

NTA कभी भी जारी कर सकता NEET 2021 आंसर की; फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द

NTA NEET 2021 answer key: नीट 2021 आंसर की नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>NEET 2021</p></div>
i

NEET 2021

(फोटो- i stock)

advertisement

NTA NEET 2021 answer key expected soon: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) जल्द ही NEET आंसर की 2021 जारी करेगा. नीट 2021 आंसर की नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी.

हालांकि अभी NEET आंसर की जारी होने की कोई तारीख व समय नहीं बताया गया है. NEET 2021 के लिए कुल 16 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. यह परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी.

NEET Answer Key 2021: नीट आंसर की 2021 ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.

  • उम्मीदवार के लॉगिन सेक्शन में जाएं.

  • एक नया पेज खुलेगा.

  • आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें.

  • नीट आधिकारिक आंसर की 2021 एक नए टैब में खुलेगी.

  • नीट 2021 आंसर की डाउनलोड करें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

एनटीए की ओर से जल्द ही नीट फेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की भी घोषणा की जा सकती है. इससे पहले, एनईईटी-यूजी 2021 के लिए डेटा पंजीकरण तेजी से जमा करने के लिए इस साल दो सेटों या चरणों में विभाजित किया गया था. नीट 2021 का परिणाम घोषित होने या नीट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को दूसरे सेट की जानकारी भरनी होगी.

यदि कोई आवेदक पंजीकरण के दोनों चरणों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और NEET UG परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा. अधिक डिटेल और नए अपडेट के लिए उम्मीदवारों एनटीए की वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT