Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UGC NET 2022: NTA ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल, कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET 2022: NTA ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल, कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET 2022: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे.

अंशुल जैन
शिक्षा
Updated:
<div class="paragraphs"><p>UGC NET 2022</p></div>
i

UGC NET 2022

(फोटो-UGC NET)

advertisement

UGC NET 2022 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज साइकिल की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन उम्मीदवार ने एनटीए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से यूजीसी नेट एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं. इस साल जुलाई और अगस्त में यूजीसी नेट 2022 परीक्षा आयोजित की जाएगी.

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर नेट परीक्षा तारीखों की सूचना देते हुए उम्मीदवारों को शुभकामाएं दीं. यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाएं एक साथ 8, 9, 11, 12 जुलाई 2022 और 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

UGC NET 2022 एडमिट कार्ड ऐसे पाएंगे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर जाएं.

  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Download Admit Card for UGC-NET December 2021 and June 2022 Cycles' के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.

  • यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

  • अब आप अपना UGC NET Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

एनटीए द्वारा जारी किये गए नोटिस में कहा गया, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in या ugcnet.nta.nic पर विजिट करते रहें. किसी भी प्रश्न या / स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 27 Jun 2022,11:12 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT