Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019NTA ने PM YASASVI छात्रवृत्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि आगे बढ़ाई, करें चेक

NTA ने PM YASASVI छात्रवृत्ति योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि आगे बढ़ाई, करें चेक

PM YASASVI Entrance Exam: होम पेज पर उपलब्ध PM YASASVI प्रवेश परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें.

क्विंट हिंदी
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM YASASVI Entrance Exam 2022</p></div>
i

PM YASASVI Entrance Exam 2022

फोटो : Altered by Quint

advertisement

PM YASASVI Entrance Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2022 (PM YASASVI Entrance Exam 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख आगे बढ़ा दी है. जो उम्मीदवार यंग अचीवर स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI) प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA YASAVI की आधिकारिक साइट yet.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की तारीख 11 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दी गई है. वहीं करेक्शन विंडो का लिंक 12 सितंबर को खुलेगा और 14 सितंबर, 2022 को बंद हो जाएगा. यह परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

PM YASASVI प्रवेश परीक्षा 2022: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध PM YASASVI प्रवेश परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • सबमिट पर क्लिक करें.

  • पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी रखें.

इस योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और अधिसूचित, खानाबदोश एवं अर्द्ध-खानाबदोश ट्राईब्स (डीएनटी) श्रेणी के 9वीं एवं 11वीं पढ़ने वाले वैसे छात्र जिनके अभिभावक या माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है, उन्हें इसके तहत छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे NTA YET की आधिकारिक साइट के माध्यम से अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT