Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Rajasthan REET 2022 certificate: रीट सर्टिफिकेट जारी हुए,इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan REET 2022 certificate: रीट सर्टिफिकेट जारी हुए,इस लिंक से करें डाउनलोड

REET certificate: रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>REET&nbsp;</p></div>
i

REET 

(फोटो: istock)

advertisement

Rajasthan REET 2022 certificate: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने REET 2022 सर्टिफिकेट जारी कर दिये है. अगर आपने रीट यानी की राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा दी है, तो आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से अपने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सबसे पहले सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध है.

बता दें REET 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी. रीट 2022 परीक्षा में कुल 3.2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2.03 लाख ने परीक्षा पास की. वहीं लेवल 2 में 11.55 लाख में से 6.03 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दो परीक्षाएं आयोजित हुई

REET 2022 के तहत दो परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. पेपर 1 (लेवल 2) को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 को पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर 2 (लेवल 1) को क्लियर करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 को पढ़ाने के पात्र होंगे.

रीट 2022 सर्टिफिकेट फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

REET 2022 सर्टिफिकेट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.reetbser2022.in पर जाएं.

  • REET 2022 के सर्टिफिकेट पाने के लिए “REET 2022 के प्रमाण-पत्र प्राप्ति हेतु आवेदन पत्र” पर क्लिक करें.

  • अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें.

  • नया पेज ओपन होगा. यहां अपना रीट रोल नंबर लिखें, जन्म तिथि भरें और सबमिट करें.

  • लॉगिन हो जाने के बाद रीट 2022 सर्टिफिकेट फॉर्म मिलेगा.

  • उसे ओपन करके सेव कर लें और डाउनलोड कर प्रिंट लेकर रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT