Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Education Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019REET Admit Card 2022: राजस्‍थान रीट के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे,जानें एग्जाम कब

REET Admit Card 2022: राजस्‍थान रीट के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे,जानें एग्जाम कब

REET 2022: दोनों स्तरों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को दोनों पारियों में शामिल होना होगा.

अंशुल जैन
शिक्षा
Published:
<div class="paragraphs"><p>REET Admit Card 2022</p></div>
i

REET Admit Card 2022

(फोटो: istock)

advertisement

REET 2022 Admit Card: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) आज गुरुवार, 14 जुलाई को शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा या आरईईटी 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर वेबसाइट से आरईईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे. रीट परीक्षा के लिए इस साल करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, परीक्षा के लिए 1376 केंद्र बनाए गए हैं.

आरईईटी 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक की होगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

परीक्षा 2 स्तरों पर आयोजित की जाती है, जो लोग स्तर 1 पास करते हैं वे कक्षा 1-5 के छात्रों के लिए शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं और जो स्तर 2 में उपस्थित होते हैं और पास होते हैं, वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे. दोनों स्तरों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को दोनों पारियों में शामिल होना होगा.

REET 2022: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले Reetbser2022.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • होमपेज पर आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.

  • आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सेव कर लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT