Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम धमाका होने से पांच नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम धमाका होने से पांच नागरिकों की मौत

आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए हवाई हमले भी किये गये थे.

भाषा
न्यूज
Updated:
अफगानिस्तान में ब्लास्ट 5 की मौत
i
अफगानिस्तान में ब्लास्ट 5 की मौत
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

काबुल, 16 सितंबर (एएफपी) अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक बम विस्फोट की चपेट में एक वाहन के आ जाने से पांच नागरिक मारे गये।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहिबुल्लाह ने बताया कि इस धमाके में महिलाओं और बच्चों की भी जान गयी है। प्रांत की राजधानी फराह शहर के समीप रविवार दोपहर को बम धमाका हुआ।

किसी ने भी इस बम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रांत में तालिबान सक्रिय है तथा उसने शहर पर कब्जा करने की कोशिश की थी। तालिबान आतंकवादियों ने एक सैन्य भर्ती केंद्र पर कुछ समय के लिए कब्जा भी कर लिया था और बाद में उसमें आग लगा दी थी।

तब तालिबान आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए हवाई हमले भी किये गये थे।एपी

राजकुमार नरेशनरेश1609 1441 काबुलनननन.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 16 Jun 2019,05:11 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT