Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गिरिराज सिंह ने कहा- "रामनवमी-हनुमान जयंती जुलूस यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकलेगा?"

गिरिराज सिंह ने कहा- "रामनवमी-हनुमान जयंती जुलूस यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकलेगा?"

गिरिराज सिंह ने कहा, "भारत में सहिष्णुता है. अब हमारी परीक्षा न लें अब परीक्षा लेने का समय नहीं रहा."

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>गिरिराज सिंह</p></div>
i

गिरिराज सिंह

(फोटो: IANS)

advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कटिहार में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं देश के उन तमाम वैसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि जो देश में धार्मिक उन्माद फैलाते हैं और जब तथाकथित सेक्यूलर पार्टी के लोग सेक्यूलर बातें कहकर यह कहते हैं कि गंगा जमुनी तहजीब है। आज तक कभी मोहर्रम के जुलूस पर तो हमले नहीं हुऐ। कोई बता दे। ये वही लोग हैं जो भारत में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये वही लोग है जो देश को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं। ये जिन्ना के डीएनए वाले हैं। ये ओवैसी हों या कोई और लोग हों।

उन्होंने कहा कि यह भारत में अब नहीं चलने वाला है। भारत में सहिष्णुता है। अब हमारी परीक्षा न लें अब परीक्षा लेने का समय नहीं रहा।

भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद देश में बड़ी संख्या में मस्जिद बनाई गई और मुसलमानों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी हुई। लेकिन कहीं से भी इस पर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया। कोई आपत्ति नहीं दर्ज की गई। इस बीच, पाकिस्तान में बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि अब धैर्य जवाब दे रहा है।

सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनवमी और हनुमान जयंती का जुलूस अगर अपने देश में नहीं निकाला जाए तो पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में निकाला जाए। उन्होंने कहा कि 1947 में एक बार देश का बंटवारा हो चुका है। हमें ऐसी गलती दोबारा नहीं होने देना चाहिए।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT