Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए जैकी भगनानी

गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए जैकी भगनानी

गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए जैकी भगनानी

IANS
न्यूज
Published:
गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए जैकी भगनानी
i
गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में शामिल हुए जैकी भगनानी
null

advertisement

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता व निर्माता जैकी भगनानी गणपति विसर्जन के बाद शुक्रवार को समुद्र तट की सफाई के लिए यहां गिरगांव चौपाटी पहुंचे। हर साल गणेश विसर्जन समारोह के बाद कई स्वयंसेवक समुद्र तट की सफाई की पहल करते हैं, जिनमें जैकी भी शामिल हैं।

 जैकी ने कहा, "हम सभी को अपने ग्रह को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस दौर और समय में यह आश्यचर्यजनक है कि कैसे लोग सक्रिय रूप से साथ आ रहे हैं और समुद्र तटों की सफाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें अपने वातावरण को रहने लायक बनाने के लिए प्लास्टिक और इसके उत्पादों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मैं लोगों आग्रह करता हूं कि वे प्रकृति को अपना परिवार मानें।"

काम की बात करें तो जैकी की फिल्म 'चूड़ियां' 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT