Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने को लेकर दंपति की पिटाई

गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने को लेकर दंपति की पिटाई

गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने को लेकर दंपति की पिटाई

IANS
न्यूज
Published:
गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने को लेकर दंपति की पिटाई
i
गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने को लेकर दंपति की पिटाई
null

advertisement

अहमदाबाद, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| गुजरात में अंतरजातीय विवाह करने के चलते लड़की के परिजनों ने युवा दंपति की दिन दहाड़े बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना अहमदाबाद के नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर जैन दरेसर में घटी।

बाद में महिला के परिजनों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया।

अपहरण और मारपीट को लेकर 28 वर्षीय पति भाविन अतुल शाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ऑप्टिशियन की दुकान पर काम करने वाले भाविन ने पलक देसाई के साथ वर्ष 2016 में विवाह किया था लेकिन महिला के परिजनों ने लड़के के दूसरी जाति से होने के चलते इस शादी को मान्यता नहीं दी।

अपहरण के मामले में तीन लोगों की पहचान कर ली गई है और साथ ही पुलिस, पलक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT