Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हम मंत्रियों के बाप हैं : बसपा विधायक राम बाई

हम मंत्रियों के बाप हैं : बसपा विधायक राम बाई

हम मंत्रियों के बाप हैं : बसपा विधायक राम बाई

IANS
न्यूज
Published:
हम मंत्रियों के बाप हैं : बसपा विधायक राम बाई
i
हम मंत्रियों के बाप हैं : बसपा विधायक राम बाई
null

advertisement

दमोह, 26 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस कथित बयान में उन्होंने खुद को राज्य सरकार के मंत्रियों का बाप बताया है।

बसपा विधायक रामबाई का गणतंत्र दिवस के दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वे मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर कह रही हैं कि, "मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं।"

राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114, बसपा की दो, सपा की एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस को कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।

म्ांत्री न बनाए जाने से राम बाई काफी नाराज हैं और लगातार विवादित बयान देती रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि राज्य में भी कांग्रेस सरकार की कर्नाटक जैसी स्थिति हो सकती है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT