Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201912 साल का लड़का बना पिता ! 16 साल की लड़की को गर्भवती करने का आरोप

12 साल का लड़का बना पिता ! 16 साल की लड़की को गर्भवती करने का आरोप

पीड़ित लड़की ने यह दावा किया था कि बच्ची का पिता 12 साल का लड़का है. डीएनए जांच के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है

द क्विंट
भारत
Published:
(फोटो: istock)
i
(फोटो: istock)
null

advertisement

केरल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. एक 12 साल का लड़का पिता बन गया है. लड़के पर एक 16 साल की लड़की को गर्भवती करने का आरोप है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस लड़के को सबसे कम उम्र का पिता बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कुछ महीने पहले लड़के के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने का मामला दर्ज किया था. पीड़ित लड़की ने पिछले साल नवंबर में बच्ची को जन्म दिया था.

पीड़ित लड़की ने यह दावा किया था कि बच्ची का पिता 12 साल का लड़का है. डीएनए जांच के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है. अब आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक जेनेटिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी लड़का ही बच्ची का पिता है. इसके बाद से उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि आरोपी लड़का और पीड़ित लड़की रिश्तेदार हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT