Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अयोध्या के संपूर्ण विकास की तैयारी, सरयू नदी पर चलेगा क्रूज 

अयोध्या के संपूर्ण विकास की तैयारी, सरयू नदी पर चलेगा क्रूज 

अयोध्या में 10 श्रीराम द्वार बनाये जाएंगे और उसे एक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
 सरयू नदी के किनारे बसा अयोध्या 
i
सरयू नदी के किनारे बसा अयोध्या 
(फोटो: PTI)

advertisement

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या के विकास के लिए वर्क प्‍लान बनाया जा रहा है. इसमें सरयू नदी पर क्रूज (पानी का छोटा जहाज) चलाना भी शामिल है.

इस बारे में अयोध्या मंडल के सूचना उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने कहा:

‘’सबसे पहले अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जायेगा. सरयू नदी पर एक क्रूज चलाये जाने की भी योजना है, मगर अयोध्या को तिरुपति जैसा शहर बनाने में कम से कम चार साल का समय लगेगा.’’
मुरलीधर सिंह, अयोध्या मंडल के सूचना उप निदेशक

सिंह ने बताया कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में कार्य होगा. अप्रैल 2020 में राम नवमी पर पहली उड़ान भरी जा सकेगी. अयोध्या में रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा जिसमें 100 करोड़ रूपये का खर्च आएगा.

उन्होंने बताया कि अयोध्या से फैजाबाद के बीच 5 किलोमीटर का फ्लाईओवर बनेगा. सरयू नदी के किनारे भगवान राम की 251 मीटर की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनेगी. दिसंबर से 5 पांच सितारा होटल का काम भी शुरू हो जायेगा . दिसम्बर में 10 बड़े रिजार्ट के निर्माण का काम भी शुरू होगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • सरयू नदी के किनारे भगवान राम की 251 मीटर की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनेगी.
  • अयोध्या में 10 श्री राम द्वार बनाये जाएंगे और उसे एक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • अयोध्या से फैजाबाद के बीच 5 किलोमीटर का फ्लाईओवर बनेगा.
  • अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनेगा.
  • मंदिर निर्माण के लिए अभी तक 65 प्रतिशत पत्थर तराशे जा चुके हैं और अगर 2000 कारीगर एक दिन में 8 घंटे काम करते हैं तो ढाई वर्ष में मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा.

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अभी तक 65 प्रतिशत पत्थर तराशे जा चुके हैं और अगर 2000 कारीगर एक दिन में 8 घंटे काम करते हैं, तो ढाई वर्ष में मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा.

उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के आसपास के 5 किलोमीटर के मंदिरों की देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रस्तावित ट्रस्ट देखेगा. मंदिर के पास 77 एकड़ परिसर में कई धार्मिक संस्थान बनायें जायेंगे. इनमें राम मंदिर के पास में गोशाला, धर्मशाला ओर वैदिक संस्थान के साथ कई धार्मिक परिसर शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि अयोध्या में 10 श्री राम द्वार बनाये जाएंगे और उसे एक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा. तीर्थ यात्रियों के रूकने के लिये रैनबसेरों का भी निर्माण किया जायेगा और भगवान राम से जुड़े सभी कुंडों का पुर्निर्माण होगा.

(IANS)

यह भी पढ़े:अयोध्या मामला:कानूनी राय के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड आगे बढ़ाएगा कदम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT