Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पिच पर धोनी-विराट की जंग,बदल रहे थे साक्षी-अनुष्का के चेहरे के रंग

पिच पर धोनी-विराट की जंग,बदल रहे थे साक्षी-अनुष्का के चेहरे के रंग

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबले में अनुष्का- साक्षी, धोनी-विराट को सपोर्ट करती नजर आईं

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
 चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बुधवार को मैच खेला गया. 
i
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बुधवार को मैच खेला गया. 
फोटो: BCCI )

advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को IPL-11 में विराट कोहली की मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. एक तरफ जहां कैप्टन विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच मैदान में करारी टक्कर देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ स्टैंड्स में मौजूद उनकी बीवियों के रिएक्शन भी देखने लायक थे.

जैसे-जैसे मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. वैसे-वैसे अनुष्का शर्मा और साक्षी के चहरे पर हाव भाव पल-पल बदलते नजर आए. विराट और धोनी के मैच के साथ लोगों की निगाहें साक्षी और अनुष्का शर्मा के रिएक्शन पर भी टिकीं थीं. पहली पारी में जब विराट मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे तो साक्षी के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी. वहीं अनुष्का अपने पति विराट के लिए तालियां बजाते नहीं थक रहीं थी. लेकिन जब धोनी का बल्ला चमकना शुरू हुआ तो अनुष्का के चेहरे का रंग फीका पड़ गया और साक्षी उछलती हुईं नजर आईं.

देखिए तस्वीरें:

मैदान पर कैप्टन विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली( फोटो: BCCI )
पहली पारी में जब विराट कोहली ने रनों की बरसात की तो अनुष्का शर्मा की तालियांं रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं. ( फोटो: BCCI )
विराट कोहली के चौकों-छक्कों से महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के चेहरे का रंग उतरा हुआ नजर आया ( फोटो: BCCI )
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
साक्षी और इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया दिलदार टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं ( फोटो: BCCI )
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच धमाकेदार टक्कर में अनुष्का, विराट को सपोर्ट करती नजर आईं.( फोटो: BCCI )
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ये मैच बुधवार को खेला गया था( फोटो: BCCI )

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Apr 2018,11:09 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT