Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Ashok Gehlot ने बताया कि, "मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है."

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
i
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
(फोटो: PTI) 

advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है.

"मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है. आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं."
अशोक गहलोत

आपको बता दे कि इस् ट्वीट से कुछ देर पहले ही वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीएम की पंजाब यात्रा को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

इससे पहले बुधवार को गहलोत के पुत्र राजस्थान क्रिकेट एसोशियसन के अध्यक्ष वैभव गहलोत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. गहलोत दूसरी लहर में भी कोरोन पॉजिटिव हो गए थे. इसके बाद पोस्ट कोविड के चलते उन्हें एंजियोप्लास्टी भी करवानी पड़ी थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jan 2022,06:34 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT