Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ममता का मीम बनाने वाली प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के लोग

ममता का मीम बनाने वाली प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के लोग

पश्चिम बंगाल में ममता का मीम शेयर करने वाली बीजेपी यूथ विंग की कार्यकर्ता को जेल 

क्‍व‍िंट हिंदी
भारत
Updated:
बीजेपी की यूथ विंग कार्यकर्ता ने ममता का यह मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया था
i
बीजेपी की यूथ विंग कार्यकर्ता ने ममता का यह मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया था
फोटो : द क्विंट 

advertisement

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली BJYM की एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह फिलहाल 14 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं. भाजयुमो बीजेपी की यूथ विंग है.

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के लुक पर बनाया था ममता का मीम

बीजेपी की यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के लुक पर ममता का चेहरा फोटो शॉप कर दिया. इसके बाद इसे अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दिया. प्रियंका शर्मा BJYM की हावड़ा डिस्ट्रिक्ट संयोजक हैं. इस मामले में प्रियंका के खिलाफ दासनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रियंका के खिलाफ पुलिस में शिकायत की कॉपीफोटो : द क्विंट 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
प्रियंका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्वीटर और फेसबुक यूजर्स ने ममता सरकार की जम कर खबर ली है. कई यूजर्स इसे हिप्पोक्रेसी और बोलने की आजादी पर हमला मान रहे हैं. 

ट्विटर और फेसबुक पर सरकार के इस कदम आलोचना करने वालों का कहना है कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आवाज उठाने वाले ममता बनर्जी की सरकार के इस कदम पर चुप्पी साधे हुए हैं.

यह पहली बार नहीं है कि ममता बनर्जी पर बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाने का आरोप लग रहा है. 2011 में तृणमूल कांग्रेस पर एक कार्टून शेयर करने के आरोप में जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अभिषेक महापात्रा को जेल भेज दिया गया था. इसके बाद हाल में तृणमूल कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फिल्म रिलीज हो सकी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 May 2019,04:41 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT