Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कृषि कानून वापसी पर साक्षी महाराज- बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे

कृषि कानून वापसी पर साक्षी महाराज- बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे

Sakshi Maharaj ने कहा आवश्यक हो तो कानूनों को फिर से वापस लाया जा सकता है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p> साक्षी महाराज</p></div>
i

साक्षी महाराज

(फोटोः Facebook/SakshiMaharaj)

advertisement

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) द्वारा विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद, उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज(MP Sakshi Maharaj) ने कहा है कि यदि आवश्यक हो तो कानूनों को फिर से वापस लाया जा सकता है.

20 नंवबर को पत्रकारों को से बात करते हुए, साक्षी महाराज ने कहा "बिल तो बनते रहते हैं,बिगड़ते रहते हैं..वापस आ जाएंगे,दोबारा बन जाएंगे..कोई देर नहीं लगती

उन्होंने आगे कहा " लेकिन मैं नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाया,और उन्होंने कानून के ऊपर राष्ट्र को चुना.और जिनकी मंशा गलत थी, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, उन्हें करारा जवाब मिला है.

कानूनों को निरस्त करने का यूपी चुनाव से कोई संबंध नहीं

साक्षी महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा यूपी चुनावों के बीच कोई संबंध नहीं है.यूपी 2022 विधानसभा चुनावों में, भाजपा (403 सदस्यीय) यूपी विधानसभा में 300 का आंकड़ा पार करेगी. भारत में (प्रधानमंत्री) मोदी और (यूपी के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ का कोई विकल्प नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

समाचार एजेंसी पीटीआई ने रविवार को अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बिल को मंजूरी के लिए ले सकता है.इस बीच, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने रविवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए 27 नवंबर को बैठक करेगा. एसकेएम सोमवार को लखनऊ में महापंचायत भी करेगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT