Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब: लुधियाना जिला कोर्ट परिसर में धमाका, एक की मौत, दो लोग घायल

पंजाब: लुधियाना जिला कोर्ट परिसर में धमाका, एक की मौत, दो लोग घायल

दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>लुधियाना जिला कोर्ट परिसर में धमाका</p></div>
i

लुधियाना जिला कोर्ट परिसर में धमाका

(फोटो: वीडियो स्क्रीनग्रैब)

advertisement

पंजाब के लुधियाना में जिला कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल में धमाके की खबर है. पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं.

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वो लुधियाना जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व ऐसे काम कर रहे हैं. सरकार अलर्ट पर है. दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा."

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्विटर पर कहा कि उन्हें दो लोगों के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने कहा, "लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की दुखद खबर. 2 लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं. पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए."

अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर दो लोगों की मौत की खबर दी है. हालांकि, पंजाब पुलिस के मुताबिक, अभी तक एक शख्स की मौत हुई है.

(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Dec 2021,01:38 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT