Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"कैसरगंज से ही लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव"- यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह

"कैसरगंज से ही लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव"- यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह

"बेवफा कहकर मुझे याद किया जाता है"- बृजभूषण शरण सिंह ने शेर बोलकर साधा निशाना

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>"कैसरगंज से ही लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव"- यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह</p></div>
i

"कैसरगंज से ही लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव"- यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह

(फोटोः क्विंट हिंदी)

advertisement

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर अपने कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से ही लड़ेंगे.

भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था. रैली सिंह का शक्ति प्रदर्शन थी, जिसे पहले 5 जून को अयोध्या में की जानी थी.

हालांकि सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उर्दू में एक दोहे का इस्तेमाल किया.

इस दौरान उन्होंने एक शेर का भी इस्तेमाल किया. जन सभा को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि...

“अश्क, गम, जहर पिया जाता है

तब कहीं जाकर जमाने में जिया जाता है।।

ये मिला मुझको जमाने से मोहब्बत का सिला

बेवफा कहकर मुझे याद किया जाता है।।

इसे रुसवाई कहें या शोहरत अपनी

दबे होठों से मेरा नाम लिया जाता है।।”

उन्होंने मोदी सरकार के काम की सराहना की और पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया. इससे पहले, बृजभूषण ने अपने घर से रैली स्थल तक सैकड़ों कारों के काफिले के साथ रोड शो किया. रैली में सिंह के प्रभाव क्षेत्र के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT