Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bulli Bai केसः मुंबई पुलिस से पहले ही दिल्ली पुलिस पकड़ ले गई, बताया मास्टरमाइंड

Bulli Bai केसः मुंबई पुलिस से पहले ही दिल्ली पुलिस पकड़ ले गई, बताया मास्टरमाइंड

बुल्ली बाई ऐप मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ऋत्विक भालेकर
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Bulli Bai केस में चौथा आरोपी असम से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड</p></div>
i

Bulli Bai केस में चौथा आरोपी असम से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड

फोटो- PTI

advertisement

बुल्ली बाई ऐप मामले (Bulli Bai App Case) में दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने एक शख्स को असम से गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ये शख्स मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, चौथे आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है, जो भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है.

पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, "गिटहब पर बुल्ली बाई बनाने वाला और बुल्ली बाई ट्विटर अकाउंट होल्डर को IFSO टीम ने गिरफ्तार कर लिया है."

दिल्ली पुलिस द्वारा ये इस मामले में पहली गिरफ्तारी है. मामले में FIR 2 जनवरी को दर्ज की गई थी. बुल्ली बाई केस को स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (IFSO) यूनिट को ट्रांसफर किया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में ले चुकी है. इसमें बेंगलुरू से एक 21 साल का स्टूडेंट है, जिसका नाम विशाल कुमार झा है. उत्तराखंड से एक लड़की श्वेता सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. एक तीसरा आरोपी भी उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है, जो श्वेता का दोस्त बताया जा रहा है.

बांद्रा कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार को 10 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में दिया है.

एक गिटहब प्लेटफॉर्म पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल कर उनकी नीलामी की कोशिश की गई थी. इसमें कई पत्रकार और नामी महिलाएं शामिल हैं.

इस मामले में मुंबई पुलिस ने 2 जनवरी को आईपीसी की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jan 2022,01:17 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT