Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 देश का मूड: बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, C-VOTER सर्वे का खुलासा

देश का मूड: बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, C-VOTER सर्वे का खुलासा

C-Voter सर्वे में हुआ खुलासा- देश में सबसे बड़ी समस्या क्या है

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
देश का मूड: बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, C-VOTER सर्वे का खुलासा
i
देश का मूड: बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, C-VOTER सर्वे का खुलासा
(फोटो: The Quint)

advertisement

मंदी कितनी बड़ी समस्या बनती जा रही है, इसका संकेत C-VOTER के एक सर्वे में मिल रहा है. देश का मूड नाम के इस सर्वे में सबसे ज्यादा लोगों ने माना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है. देश का मूड ये है कि दूसरी सबसे बड़ी समस्या गरीबी है, फिर नंबर आता है बिजली,सड़क, पानी और महंगाई का...सांप्रदायिक तनाव को भी कुछ लोगों ने समस्या माना है.

(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)  

केंद्र के काम से कितने खुश?

देश के 56.4% लोग केंद्र सरकार के काम से खुश हैं...और सिर्प 19.8% लोग नाखुश हैं. इसी तरह पीएम मोदी के काम से 62.3% लोग खुश हैं. C-VOTER ने ये सर्वे पिछले 12 हफ्तों में देश के हर राज्य और हर लोकसभा क्षेत्रों में किया है. सैंपल साइज है 30240.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)
(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)

केंद्र के काम से सबसे ज्यादा खुश लोग नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड और ओड़िशा में हैं. केंद्र से सबसे नाखुश लोग पुड्डुचेरी में हैं. पीएम के काम से सबसे ज्यादा नाखुश लोग तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं. ज्यादातर राज्यों में लोग राज्य सरकारों के काम से ज्यादा नाखुश हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में 48% लोग केंद्र से खफा हैं. जाहिर तौर पर वहां काम होने न होने का सारा दोष लोग केंद्र को देते हैं.

(ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी)

आज अगर केंद्र के चुनाव हुए तो पीएम किसे चुनेंगे. इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने नरेंद्र मोदी को पसंद किया है. वहीं राहुल गांधी को भी 25% लोगों पसंद किया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Jan 2020,08:17 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT