Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी": चांद पर चंद्रयान-3, फिल्म स्टार्स ने कही दिल की बात| Photos

"सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी": चांद पर चंद्रयान-3, फिल्म स्टार्स ने कही दिल की बात| Photos

ISRO की चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश के साथ बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल है. फिल्म स्टार्स ने अपनी खुशी जताई है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>"सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी": चांद पर चंद्रयान-3, फिल्म स्टार्स ने कही दिल की बात| Photos</p></div>
i

"सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी": चांद पर चंद्रयान-3, फिल्म स्टार्स ने कही दिल की बात| Photos

(फोटोः क्विंट हिंदी)

advertisement

इसरो (ISRO) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद की सतह पर उतरकर इतिहास रच दिया है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरनेवाला भारत पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल है. फिल्मी सितारों ने भी खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि इसरो को बिलियन हार्ट से धन्यवाद. आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है. भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है. भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं.

(फोटो-ट्विटर)

फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 और इसरो की टीम को बधाई दी है. रितेश ने लिखा "सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी !!! हमारे दिलों को अत्यधिक गर्व से भरने के लिए Chandrayaan 3 और इसरो की टीम को बधाई.

(फोटो-द क्विंट)

ऋतिक रोशन ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कहा कि मेरा दिल आज गर्व से और फूल गया है, आज मैंने अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देखा है. इसरो और चंद्रयान-3 मिशन के पीछे के सभी जीनियस को बधाई और आदर.

(फोटो: सोशल मीडिया)

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा "भारत चांद पर देशवासियों!!! जय हिन्द!

(फोटो-ट्विटर)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने लिखा " चांद तारे तोड़ लाउं...सारी दुनिया पर मैं छाऊं. आज इंडिया और इसरो छा गया. सभी साइंटिस्ट और इंजीनिर्यस सहित पूरी टीम को बधाई, जिसने भारत को गर्व महसूस कराया.

(फोटो-ट्विटर)

रामायण में राम का किरदार निभाकर लोगों के दिल में बसनेवाले अरुण गोविल ने कहा " चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान के सफल सुरक्षित अवतरण पर अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई. जय हिंद जय भारत जय श्री राम.

(फोटो: सोशल मीडिया)

सन्नी देवल ने लिखा "क्या गर्व का पल है! हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा. चांद पर चंद्रयान की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई. भारत के अंतरिक्ष के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि.

(फोटो-क्विंट हिंदी)

एक्ट्रेस काजोल ने लिखा "चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी है. अतुल्नीय खुशी और गर्व"

(फोटो:क्विंट)

सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने ट्वीट किया "चंद्रयान -3 का आगामी चांद रोवर चांद की सतह पर हमारे राष्ट्रीय प्रतीक, सारनाथ के शेर की छाप छोड़ेगा. यह ऐतिहासिक क्षण भारत की चांद पर विरासत और उपस्थिति का प्रतीक है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT