Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019"Modi First, Moon Next", चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर देशभर के अखबारों में क्या छपा?

"Modi First, Moon Next", चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर देशभर के अखबारों में क्या छपा?

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>'मोदी फर्स्ट, मून नेक्स्ट', चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर देशभर के अखबारों में क्या छपा?</p></div>
i

'मोदी फर्स्ट, मून नेक्स्ट', चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर देशभर के अखबारों में क्या छपा?

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रच दिया है. बुधवार, 23 अगस्त की शाम को ISRO का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद की सतह पर लैंड हुआ. विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. वहीं चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना है. इससे पहले अमेरिका, चीन और सोवियत संघ ने ये कारनाम किया था.

इस कामयाबी पर दुनियाभर से ISRO और देश को बधाइयां मिल रही हैं. विदेशी मीडिया सहित देश के अखबारों ने मून मिशन की सफलता को लेकर खबरें छापी हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने हेडलाइन दी है, "चंद्रमा भारतीय है". तो वहीं दैनिक भास्कर ने लिखा है, "चंदा मामा के घर भारत मां..."

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' ने अपने फ्रंट पेज पर "मोदी फर्स्ट, मून नेक्स्ट" हेडलाइन के साथ खबर छापा है. अखबार ने लैंडिंग के दौरान पहले पीएम मोदी की तस्वीर पहले दिखाने को लेकर तंज कसा है. इसके साथ ही अखबार ने लिखा है, 'चंद्रमा पर भारत: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश'. 

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने चांद की तस्वीर के साथ हेडलाइन दी, "चंद्रमा भारतीय है". इसके साथ ही अखबार ने लिखा, "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास पहली बार उतरा चंद्रयान-3, सभी की निगाहें रोवर पर, इसरो ने कहा 'क्राफ्ट हेल्दी'."

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' ने हेडलाइन दी है, "भारत वहां गया जहां पहले कोई देश नहीं गया." इसके साथ ही अखबार ने चंद्रयान-3 की टीम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "बैकग्राउंड में सितारे: असली एक्शन हीरो जिन्होंने मिशन पॉसिबल किया."



(फोटो: स्क्रीनशॉट)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

'हिंदुस्तान टाइम्स' ने चंद्रयान-3 की सफलता पर हेडलाइन छापा, "चंद्रयान-3,2,1... कॉन्टैक्ट." इसके साथ ही अखबार ने चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग से लेकर लैंडिंग तक की तस्वीरों के साथ लिखा, 'भारत चांद पर है'.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

हिंदी अखबार 'दैनिक भास्कर' ने अपने मास्ट हेड पर लिखा, "रक्षाबंधन से ठीक 7 दिन पहले चंदा मामा के घर भारत मां..." इसके साथ ही अखबार ने जानकारी देते हुए छापा, "लैंडिंग प्रकिया एक मिनट पहले शुरू, तय वक्त से दो मिनट पहले ही लैंडर ने छू लिया चांद." 

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

'नवभारत टाइम्स ने चंद्रयान-3 की सफलता पर हेडलाइन दिया, "चांद पर भारत उदय." इसके साथ ही अखबार ने लिखा, "दुनिया में भारत पहला ऐसा जिसके कदम साउथ पोल पर."

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

'अमर उजाला' ने "चांद पर तिरंगा" हेडलाइन के साथ चंद्रयान-3 की सफलता की खबर अपने मुख्य पृष्ठ पर छापा है. इसके साथ ही अखबार ने आगे के मिशन की जानकारी देते हुए लिखा, "14 और 3 लक्ष्य... 7 उपकरण खोलेंगे भविष्य के द्वार."

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT