Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मून मिशन पर निकले चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर

मून मिशन पर निकले चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर

चंद्रयान - 2 ने अपने सफर के तीसरे चरण पूरे होने के बाद ली गई धरती की तस्वीरें भेजी हैं 

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रयान की तस्वीरें 
i
चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रयान की तस्वीरें 
(फोटो altered by quint hindi) 

advertisement

मिशन मून पर निकले चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं. इसरो ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. इसरो ने इनमें से कुछ तस्वीरें साझा की है. ये तस्वीरें चंद्रयान- 2 ने LI4 कैमरे से ली हैं.

तीसरा चरण पूरा होने के बाद भेजी है तस्वीरें

चंद्रयान - 2 ने ये तस्वीरें अपने सफर के तीसरे चरण पूरे होने के बाद भेजी है. इसरो ने 2 अगस्त को चंद्रयान-2 की ऑर्बिट को चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाया था. इसरो चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड के लिए ऑनबोर्ड मोटरों को चालू करके 277 गुणा 89,472 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया.

3 अगस्त को क्लिक की गई थीं ये तस्वीरें

इसरो ने कहा है इन तस्वीरों को 3 अगस्त को क्लिक किया गया था. 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया था. उसकी चांद पर लैंडिंग 7 सितंबर को होने की उम्मीद है. अब तक प्रक्षेपण के बाद की सभी गतिविधियां सफल रही हैं और चंद्रयान-2 अगली कक्षा में 6 अगस्त को पहुंचेगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तकनीकी खराबी आने के बाद चंद्रयान की लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ा दी गई थी. फिर 22 जुलाई को इसरो ने सफलतापूर्वक इसे लॉन्च किया. इसरो चीफ का कहना था कि तकनीकी खामी को दूर करने के साथ ही चंद्रयान 2 को प्रक्षेपित करने वाले जीएसएलवी मार्क 3 की प्रदर्शन क्षमता पहले के मुकाबले 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ा दी गई है.

दस साल में दूसरी बार भारत ने चांद पर मिशन भेजा है. इससे पहले चंद्रयान-1 साल 2008 में भेजा गया था. इसरो का यह अब तक का सबसे जटिल मिशन है. चंद्रयान- 2 के जरिए चंद्रमा की सतह, मिट्टी की जानकारी, पानी की मात्रा, अन्य खनिजों और पर्यावरण की स्थिति से संबंधित तथ्य पता लगाने की कोशिश की जाएगी.

इस पूरी परियोजना में 978 करोड़ का खर्च आया है. चंद्रयान 2 के लिए सेटेलाइट पर 603 करोड़ और GSLV MK III के लिए 375 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. चंद्रयान 2 पूरी तरह स्वदेशी अभियान है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Aug 2019,05:05 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT