Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अयोध्या: रामलला के आज दर्शन करेंगे 11 राज्यों के CM, जेपी नड्डा भी होंगे साथ

अयोध्या: रामलला के आज दर्शन करेंगे 11 राज्यों के CM, जेपी नड्डा भी होंगे साथ

विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>रामलला के दर्शन 11 राज्यों के CM</p></div>
i

रामलला के दर्शन 11 राज्यों के CM

null

advertisement

रामनगरी अयोध्या(Ayodhya) में पहली बार आज 11 बीजेपी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और आठ उपमुख्यमंत्री पहली बार एक साथ रामलला के दर्शन के लिए आएंगे. इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी होंगे. राममंदिर निर्माण को लेकर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद वह पहली बार अयोध्या आ रहे हैं.

देश के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे. तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अफसर दिन भर जुटे रहे.

काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर के अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री वाराणसी से लखनऊ जा चुके हैं. यह सभी बुधवार को हवाई मार्ग से चलकर अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे. यहां से उन सभी को हाइवे स्थित होटल लाया जाएगा. यहां विश्राम के बाद सभी वीवीआईपी सरयू दर्शन के लिए जाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्था को देखा.

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि बुधवार को देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी अयोध्या धाम आ रहे हैं. इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह सहित उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, उपमुख्यमंत्री बिहार सुश्री रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूणांचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा व महापौर मुम्बई किशोरी पेडेकर के आने का कार्यक्रम है

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT