Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, कुछ देर पहले TV शो में थे

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, कुछ देर पहले TV शो में थे

राजीव त्यागी की अचानक तबीयत बिगड़ी थी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
i
null
null

advertisement

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है. बताया गया है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनकी मौत की वजह को फिलहाल दिल का दौरा पड़ने को बताया जा रहा है. राजीव त्यागी निधन से कुछ ही घंटे पहले एक टीवी चैनल की बहस में शामिल हुए थे.

कांग्रेस प्रवक्ता की अचानक मौत की खबर के बाद नेताओं की तरफ से दुख जताया जा रहा है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी उनके निधन पर ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया. पात्रा ने लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं. आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में आज तक पर डिबेट भी किया था, जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहे. हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि ये हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. प्रियंका ने कहा कि राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे.

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अपने साथी के निधन को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि वो इससे काफी ज्यादा चौंक गए हैं और उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है.

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी त्यागी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Aug 2020,07:54 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT