Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019विजयादशमी पर सोनिया गांधी- ‘शासक के जीवन में अहंकार की जगह नहीं’

विजयादशमी पर सोनिया गांधी- ‘शासक के जीवन में अहंकार की जगह नहीं’

राहुल और प्रियंका ने भी दशहरा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
राहुल और प्रियंका ने भी दशहरा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
i
राहुल और प्रियंका ने भी दशहरा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
(फोटो:PTI)

advertisement

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दशहरे के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं. गांधी ने कहा, "अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक के विजय का सूचक दशहरा, नौ दिनों की उपासना के बाद एक नवीन संकल्प के साथ-साथ हर हाल में कर्तव्य की पालना का सूचक है."

वहीं, केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "विजयादशमी का सबसे बड़ा संदेश ये है कि जनता सर्वोपरि है और शासक के जीवन में अहंकार, झूठ और वादों को तोड़ने के लिए कोई जगह नहीं है."

आशा है कि ये दशहरा न केवल सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएगा, बल्कि लोगों के बीच सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा.  
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने त्योहारों के दौरान लोगों को कोरोनो वायरस से बचने और सभी COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दशहरा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राहुल ने ट्विटर पर लोगों को त्योहार की बधाई दी.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक ट्वीट के जरिए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT