Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Corona Update: भारत में 24 घंटों में कोरोना के 2685 नए केस, 33 लोगों की मौत

Corona Update: भारत में 24 घंटों में कोरोना के 2685 नए केस, 33 लोगों की मौत

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,308 है

IANS
भारत
Updated:
i
null
null

advertisement

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 2,710 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।

इसी दौरान कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,572 हो गई है।

इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,308 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,158 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,09,335 हो गई। इस वजह से रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,47,637 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 84.93 करोड़ हो गए।

शनिवार की सुबह तक, कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 193.13 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,44,45,929 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 28 May 2022,11:29 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT