Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लॉकडाउन 3: कल से ग्रीन और ऑरेंज जोन में किन चीजों को छूट,क्या बंद 

लॉकडाउन 3: कल से ग्रीन और ऑरेंज जोन में किन चीजों को छूट,क्या बंद 

कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी
i
कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी
(फाइल फोटो: PTI)

advertisement

देश में लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. गृह मंत्रालय ने 1 मई को आदेश जारी कर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. नए आदेश के मुताबिक, 4 मई से अगले दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन बढ़ाकर 3 मई तक किया था. गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में नई गाइडलाइन भी जारी की हैं.

इन नई गाइडलाइन में कुछ सीमित गतिविधियों को इजाजत दी गई है. ये इजाजत इस पर निर्भर करेगी कि इलाका रेड, ऑरेंज और ग्रीन में से किस जोन में आता है.

हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी. इनमें फ्लाइट्स , रेल, मेट्रो, सड़क परिवहन समेत स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है. 

गृह मंत्रालय ने बताया है कि सभी जोन में गैर जरूरी गतिविधि के लिए लोगों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेगी.

रेड जोन

फोटो: द क्विंट
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ऑरेंज जोन

फोटो: द क्विंट

ग्रीन जोन

फोटो: द क्विंट

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 01 May 2020,07:40 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT