Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ब्रिटेन, द. अफ्रीका, ब्राजील के Covid म्यूटेंट के देश में 400 केस

ब्रिटेन, द. अफ्रीका, ब्राजील के Covid म्यूटेंट के देश में 400 केस

4 मार्च तक देश में इन वैरिएंट्स से संक्रमित लोगों के 242 मामले दर्ज हुए थे,

आईएएनएस
भारत
Published:
ब्रिटेन, द. अफ्रीका, ब्राजील के Covid म्यूटेंट के देश में 400 केस
i
ब्रिटेन, द. अफ्रीका, ब्राजील के Covid म्यूटेंट के देश में 400 केस
(फोटो: iStock)

advertisement

देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 मामलों के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोनावायरस वैरिएंट ने 400 लोगों को संक्रमित किया है. 4 मार्च तक देश में इन वैरिएंट्स से संक्रमित लोगों के 242 मामले दर्ज हुए थे, लेकिन अब 2 हफ्ते में ही इनमें 158 की वृद्धि हो गई है.

400 केस आए सामने

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "देश में कोविड-19 के ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मिले वैरिएंट के कुल 400 मामले सामने आए हैं."

नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के साथ 10 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं की एक जीनोमिक कंसोर्टियम स्थापित की गई है, जो पॉजिटिव आए यात्रियों के नमूनों की जीनोमिक सिक्वे सिंग कर रही है.

यह खबर तब आई है जब महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में जमकर बढ़ोतरी हो रही है. यहां तक कि देश के कुल दैनिक मामलों में 63 फीसदी मामले इस एक राज्य के ही हैं.

गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में 35,871 नए मामले दर्ज हुए हैं. इससे पहले 6 दिसंबर को 36,011 मामले दर्ज हुए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT