18 से ऊपर सबको वैक्सीन, शिवसेना,कांग्रेस ने कहा-आखिर मान गई सरकार

काफी पहले से ये मांग हो रही थी, पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी :सचिन पायलट
क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट | (फोटो- क्विंट हिंदी)
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता सचिन पायलट

आखिरकार केंद्र सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए 1 मई से कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान कर दिया है. तमाम विपक्षी दल और एक्सपर्ट पिछले कई दिनों से इसकी मांग कर रहे थे. सरकार ने कहा है कि 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें सभी को वैक्सीन दी जाएगी. अब विपक्षी दल सरकार को उनकी बात मानने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर सरकार मान ही गई.

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 7 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री को लेटर लिखकर 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दिए जाने की मांग की थी.

लो भाई, राजनीति पूरी करके वही हुआ जिसे मैंने अपने लेटर में लिखा था. आदित्य ठाकरे का शुक्रिया कि उन्होंने सभी को वैक्सीन दिए जाने के लिए आवाज उठाई. प्रधानमंत्री कार्यालय का शुक्रिया. साफ है कि स्वास्थ्य मंत्रालय अंहकार की वजह से मुद्दा नहीं समझ पाया.
प्रियंका चतुर्वेदी, सांसद, शिवसेना

इसके अलावा आदित्य ठाकर ने भी इस फैसले के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया है.

काफी पहले से ये मांग हो रही थी, पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी :सचिन पायलट

ओपन मार्केट में आएगी वैक्सीन

इसके अलावा सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कहा है कि फेज-3 में वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां महीने की 50 फीसदी सप्लाई केंद्र को करेंगी, वहीं बाकी का 50 फीसदी वो राज्य सरकारों और ओपन मार्केट में बेच सकती हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 19 Apr 2021,09:06 PM IST

SCROLL FOR NEXT