
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, जिसके बाद सीएम ने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है. फिलहाल सीएम की पत्नी होम आइसोलेशन में हैं.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है, उन्होंने साथ ही लोगों को लॉकडाउन का सही तरीके से पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए. मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही.
दिल्ली सरकार के अनुसार, पिछले 2 ह़फ्तों में दिल्ली में कोरोना बेड्स की संख्या 3 गुणा तक बढ़ाई गई है। 3 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना बेड्स की संख्या 6071 थी जो आज 20 अप्रैल को 19101 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में 2,59,170 कोरोना के नये मामले सामने आये है. सोमवार के 2,73,810 मामले के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है. मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसी के साथ देश में कुल कोरोना के मामले 1,53,21,089 हो गये हैं.
यह लगातार छठा दिन है कि देश ने दो लाख कोविड मामले दर्ज किए हैं. भारत में रविवार को 2,61,500 नए मामले दर्ज किए, शनिवार को 2,34,692 मामले, गुरुवार और शुक्रवार को 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए गए.
इस बीच, पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 1,761 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में अब तक 1,80,530 लोग जान गंवा चुक हैं। सक्रिय मामले की संख्या 20,31,977 हो गई है.
ये भी पढ़ें- UP : अब शनिवार-रविवार को लगेगा लॉकडाउन,सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
Published: 20 Apr 2021,02:32 PM IST