Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Delhi Flood Photo:खाने की लाइन,रोड पर सूखते किताब,बाढ़ पीड़ितों के कैंप का नजारा

Delhi Flood Photo:खाने की लाइन,रोड पर सूखते किताब,बाढ़ पीड़ितों के कैंप का नजारा

Delhi Flood:अब तक 27,000 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 17,870 लोग टेंट और आश्रयों में रह रहे हैं.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Delhi Flood:&nbsp;राहत शिविर कैंप में कैसे गुजर रही प्रभावित लोगों की जिंदगी-तस्वीरें</p></div>
i

Delhi Flood: राहत शिविर कैंप में कैसे गुजर रही प्रभावित लोगों की जिंदगी-तस्वीरें

(फोटो- पीटीआई)

advertisement

दिल्ली (Delhi Flood) में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों का एक बड़ा समूह अभी भी राहत कैंप में गुजर बसर करने को मजबूर है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 27,000 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 17,870 लोग टेंट और आश्रयों में रह रहे हैं. तस्वीरों में देखिए ये लोग कैसे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं. पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 205.30 मीटर तक आ गया है, जो खतरे के स्तर 205.33 मीटर से नीचे है.

नई दिल्ली में उफनती यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए एक अस्थायी शिविर में सुखाने के लिए रखी गई किताबों के पास बैठा एक बच्चा

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों के पास एक व्यक्ति राशन लेता हुआ.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

दिल्ली के मयूर विहार में एक अस्थायी शिविर में एक बच्चा चारपाई पर बिस्तर के साथ बैठा हुआ.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

मयूर विहार के अस्थायी शिविर में एक बच्चा चारपाई पर सोता हुआ.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली में बुधवार, 19 जुलाई को भारी मानसूनी बारिश के बाद मयूर विहार के पास उफनती यमुना नदी के बाढ़ के पानी से गुजरते हुए बच्चे. दिल्ली में यमुना का जल स्तर 12 घंटे से भी कम समय में बुधवार की सुबह फिर से खतरे के निशान को पार कर गया.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

बुधवार को नई दिल्ली में उफनती यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मयूर विहार में बनाए गए अस्थायी शिविरों को साफ-सुथरा करता एक एमसीडी कार्यकर्ता.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

उफनती हुई यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मयूर विहार में बनाए गए अस्थायी शिविर में एक बच्ची.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

बाढ़ प्रभावित लोग बुधवार को नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थापित अपने अस्थायी शिविरों के पास राशन के लिए इंतजार करते हुए खड़े हैं.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई दिल्ली में गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के परिवार से मुलाकात की और राशन किट बांटा.

(फोटो- पीटीआई/Manvender Vashist Lav)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT