Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ट्रंप के दौरे से पहले इवांका बोलीं-‘दोबारा भारत आना सम्मान की बात’

ट्रंप के दौरे से पहले इवांका बोलीं-‘दोबारा भारत आना सम्मान की बात’

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि दोबारा भारत आना उनके लिए गर्व की बात है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
ट्रंप के दौरे से पहले इवांका बोलीं-‘दोबारा भारत आना सम्मान की बात’
i
ट्रंप के दौरे से पहले इवांका बोलीं-‘दोबारा भारत आना सम्मान की बात’
(फोटो: Facebook/altered by quint hindi)

advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि दोबारा भारत आना उनके लिए सम्मान की बात है. इवांका दो साल पहले ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट के लिए भारत आईं थीं. इवांका ट्रंप ने अपने ट्वीट में कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की सबसे छोटी बेटी हैं इवांका

इवांका का सबसे आसान परिचय यही है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा कि उनकी अपनी पहचान है. मॉडलिंग में उनका शानदार करियर रहा है. फिर मॉडलिंग से फैशन के कारोबार में उतरीं तो नामी गिरामी हॉलीवुड एक्टर और बड़ी हस्तियां इवांका के ब्रांड के कद्रदां हो गए.

38 साल की उम्र में ही इवांका के खाते में ढेरों उपलब्धियां हैं. मॉडल फिर एटरप्रेन्योर. ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट यानी सीधे सीधे कहा जाए तो ट्रंप परिवार का सबसे ज्यादा चमकने वाला सितारा. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इवांका का रुतबा और बढ़ा है.

इवांका मॉडल के तौर पर मशहूर हुईं. अब वो ब्रांड इवांका फैशन की दुनिया में बड़ा नाम है. इस ब्रांड के जूते. कपड़े और हैंडबैग बड़े फैशन स्टोर में नजर आ जाएंगे.

ट्रंप के चुनाव अभियान में मुख्य रोल

इवांका ने अपने पिता के अभियान में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने ट्रंप की मीडिया स्ट्रैटजी तय करने में मदद की. जानकारों के मुताबिक खासतौर पर युवा और महिला वोटरों को आकर्षित करने में इवांका का मुख्य रोल था.

बिजनेस फैसलों पर ट्रंप की भरोसेमंद

जानकार कहते हैं कि ट्रंप के बिजनेस एंपायर में इवांका की बहुत अहमियत रही है. ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के कई बड़े सौदों में उनकी सलाह को बहुत वजन दिया जाता था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT